गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ और कौसानी में दिनभर झमाझम बारिश होती रही। लंबे इंतजार के बाद बारिश होने पर काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं और कई इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। इधर, बारिश से अधिकांश मोटर मार्गों पर रुक-रुक मलबा कर गिर रहा है। फिल्हाल सभी सड़कें यातायात के लिए खुली है। एसडीएम सुंदर सिंह ने बारिश के मद्देनजर सभी पटवारियों से अपने-अपने मुख्यालय पर बनें रहने के निर्देश दिए गए हैं।