गरुड़ (बागेश्वर)। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील लाहुर घाटी काफी संवेदनशील है। इसे देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने खाद्य पूर्ति विभाग से यहां के सरकारी सस्ते गल्ले की सभी दुकानों में तीन माह का अतिरिक्त रसद भेजने को कहा है।
परिहार ने बताया कि बारिश के सीजन में डंगोली सैलानी मोटर मार्ग पर अकसर मलबा आने से सड़क यातायात के लिए बंद रहती है। उन्होंने बताया कि घाटी में सरकारी सस्ते गल्ले की एक दर्जन से अधिक है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिला पूर्ति अधिकारी से एक-दो दिन में घाटी के सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में सितंबर तक का कोटे की सप्लाई करने को कहा है। पिंगलों की जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी ने भी बारिश के सीजन को देखते हुए गोमती घाटी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में तीन माह का एडवांस में रसद भेजने को कहा है।