फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 145 प्रधानों ने ली शपथ, अब मुहर-बस्ते का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में 475 ग्राम प्रधानों में से बुधवार को 145 ग्राम प्रधान ही पद और गोपनीयता की शपथ ले पाए। शेष 328 ग्राम प्रधान सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं होने के चलते शपथ नहीं ले पाए।
विज्ञापन

अब सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा होने के बाद ही बाकी प्रधान शपथ ले पाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की से सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए चुनाव तिथि घोषित की जाएगी। बुधवार को जिले के आठों विकासखंड में ग्राम प्रधानों की ओर से शपथ ली गई। प्रधानों को मुहर और बस्ते भी जल्द वितरित किए जाएंगे।



इन ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

ब्लॉक - प्रधान - शपथ
भीमताल - 60 - 16
ओखलकांडा - 75 - 14
बेतालघाट - 75 - 23
धारी - 41 - 06
रामनगर - 50 - 23
कोटाबाग - 55 - 22
हल्द्वानी - 60 - 36
रामगढ़ - 41 - 05




जिले में 145 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है। शेष 330 ग्राम प्रधान की शपथ सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं होने के चलते नहीं हो पाई है। राज्य निर्वाचन आयोग से सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव तिथि घोषित होने के बाद सदस्यों का कोरम पूरा होते ही शपथ दिलाई जाएगी। -सुरेश बैनी, डीपीआरओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें