हल्द्वानी। पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री, पार्सल, वीपीपी, मनीऑर्डर जैसे जरूरी कामों को निपटाने के लिए लोग पहुंचते हैं। कई बार विभाग की लापरवाही के चलते काम बाधित होते हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के निपटारे के लिए 28 मार्च को प्रदेश के डाक मंडलों में डाक अदालत लगेंगी। नैनीताल मंडल की डाक अदालत प्रवर डाक अधीक्षक के कार्यालय में लगेगी।
प्रदेशभर में 28 को लगेगी डाक अदालत
नैनीताल में प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में होगा समस्याओं का निस्तारण
यहां लगेंगी डाक अदालतें
प्रवर अधीक्षक डाकघर नैनीताल, अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा, अधीक्षक डाकघर पिथौरागढ़, प्रवर अधीक्षक डाकघर देहरादून, अधीक्षक डाकघर चमोली, अधीक्षक डाकघर टिहरी परिमंडलीय स्तर सहायक अधीक्षक डाकघर (परिवाद) देहरादून
इन मामलों की नहीं होगी सुनवाई
- जो न्यायालय से निपटाए जा चुके हैं।
- जो मामले उपभोक्ता फोरम में चल रहे हैं।
- जो मामले डाक महानिदेशालय से निपटाए जा चुके हों।
- जो मामले पहले ही डाक अदालत में सम्मिलित हो चुके हों।
डाक विभाग से संबधित शिकायतों विशेष रूप से रजिस्ट्री, पार्सल, वीपीपी, मनीऑर्डर, बचत खाते से संबधित शिकायतों के लिए 22 मार्च तक प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के पते पर आवेदन मांगे गए थे। कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। 28 मार्च को शिकायतों के निपटारे के लिए अदालत लगेगी।
- आरएस तोमर, प्रवर अधीक्षक डाकघर नैनीताल।