कपकोट (बागेश्वर)। सर्व शिक्षा अभियान एसएसए के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों की यहां हुई बैठक में फरवरी महीने का वेतन और सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिलने पर रोष जताया गया। बैठक में वेतन और एरियर का जल्द भुगतान न होने पर लोकसभा चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
सोमगढ़ के शिव मंदिर में ब्लाक अध्यक्ष सुरेश राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा मार्च महीने का पहला पखवाड़ा समाप्त होने को है लेकिन उन्हें आज तक वेतन और सातवें वेतन के एरियर का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन और एरियर का भुगतान न होनेेेे के कारण उनके सारे काम प्रभावित हो गए हैं। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। वेतन आहरण में बेवजह देरी की जा रही है।
कहा कि यदि जल्द भुगतान न हुआ तो वह लोकसभा चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार को विवश होंगेे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। वहां रमेश गिरी, राम चंद्र जोशी, ख्याली दत्त, भूपाल सिंह, खुशाल राम, दीवान सिंह, दमयंती, विनीता वर्मा, कविता रावत, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, मदन सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।