फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतम प्रोजेक्ट से होगा नगर का कूड़ा निस्तारण

विज्ञापन
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के कूड़े के निस्तारण की समस्या जल्द सुलझने की उम्मीद है। नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर रसायन विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से नगर पालिका के लिए बनाए गए अमृतम प्रोजेक्ट से यह संभव हो पाएगा। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ नगर के कूड़े का निस्तारण हो पाएगा, बल्कि नैनो टेक्नोलॉजी से कूड़ा निस्तारण के बाद बनने वाली एलपीजी, तेल, ग्रैफिन से आमदनी भी होगी। नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा बनाए गए अमृतम प्रोजेक्ट को पालिका की स्वीकृति मिलने के बाद शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। यदि जल्द प्रोजेक्ट को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलती है तो नगर का कूड़ा यही निस्तारित हो पाएगा। प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए नगर की दो संस्थाओं को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


अमृतम प्रोजेक्ट से होगा नगर का कूड़ा निस्तारण
प्रोजेक्ट में करीब चार करोड़ की आएगी लागत
नारायणनगर में स्थापित होगा रिसाइकलिंग प्लांट

नारायणनगर में लगाया जाएगा रिसाइकलिंग प्लांट
नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका नारायणनगर में रिसाइकलिंग प्लांट बनाने की तैयारी कर रही है, जहां नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के अमृतम प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाएगा। अमृतम प्रोजेक्ट में नगर पालिका और नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर दोनों कार्यदायी संस्थाएं होंगी। इसमें नगर पालिका डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर को जैविक, अजैविक कूड़ा अलग करके देगी। इसके बाद अजैविक कूड़े प्लास्टिक इत्यादि को वेस्ट अपसाइकलिंग मशीन में रिसाइकल कर तेल, एलपीजी, गैफ्रिन प्राप्त किया जाएगा। अलग किए गीले जैविक कूड़े के लिए करीब पांच लाख की लागत से कंपोस्ट प्लांट बनाया जाएगा। इसमें जैविक कूड़े से कंपोस्ट कर जैविक खाद बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट में नगर की दो संस्थाओं को भी शामिल किया गया है जोकि लोगों को जैविक, अजैविक कूड़ा अलग रखने के लिए जागरूक करती नजर आएगी।

करीब चार करोड़ आएगी प्रोजेक्ट में लागत
कूड़े को रिसाइकल कर निस्तारित करने के लिए नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर की ओर से करीब चार करोड़ की लागत का अमृतम प्रोजेक्ट बनाया गया है। प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए मानव संसाधन, रिसाइकलिंग मशीन, रिसाइकलिंग वर्क सेंटर स्थापित करना शामिल रहेगी।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय रसायन विभाग के नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा छोटे पैमाने पर प्लास्टिक को रिसाइकल कर ग्रैफिन बनाने का काम चल रहा है। नगर की कूड़ा निस्तारण की समस्या को देखते हुए यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। जिससे पूरे नगर को लाभ मिलेगा और यदि यह अधिक कारगर रहा तो अन्य जगहों पर भी इसे स्थापित किया जा सकता है।
- डीके नौड़ियाल
कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल।

इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के बाद नगर का कूड़ा बाहर न भेजना पड़ेगा। इससे पालिका के पैसे की भी बचत होगी। प्रोजेक्ट पर एक वार्ता होनी है, जिसके बाद बायलॉज साइन कर प्रोजेक्ट पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- सचिन नेगी
अध्यक्ष, नगर पालिका नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें