पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्या की अध्यक्षता और सीडीओ विनीत कुमार के निर्देशन में बीडीसी बैठक हुई। इसमें बिजली की जर्जर लाइनों, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, सड़कों की मरम्मत, किसानों को सम्मान निधि, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड की प्रक्रिया शिथिल बनाने और नए निर्माण कार्यों में भुगतान न होने की समस्याएं उठीं।
सीडीओ विनीत कुमार ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं जल्द दूर करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्यों से लेकर स्कूलों, अस्पतालों और गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने को कहा। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम रेखा कोहली, जिपं सदस्य बीर राम आर्या, लघु सिंचाई से एसबी यादव, प्रधान कुंदन सिंह चिलवाल, गंगा सिंह, सुशीला देवी, पान सिंह, सोबन सिंह आदि थे।
बीडीसी बैठक में उठीं समस्याएं
सीडीओ ने दिए समस्याएं दूर करने के निर्देश
बैठक में ये समस्याएं उठीं
ओखलकांडा की क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती देवी ने वर्ष 2017 में उत्तीर्ण इंटर की छात्राओं को कन्या धन नहीं मिलने, पेयजल टैंक के नाम पर अवैध वसूली, प्रधान हेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा देवी ने पश्यां ग्रामसभा की सड़कों की मरम्मत का टेंडर होने के बावजूद कार्य नहीं करने, प्रधान केडी रूवाली ने हरीशताल-ल्वाड़ड़ोबा और गौनियारों मेें टावर के कार्य पुुुन: करने, कुुंडल के प्रधान मोहन चौहान ने सड़क निर्माण में भुगतान नहीं होने पर रोष जताया।