बागेश्वर। सीआरसी बागेश्वर में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रभारी समन्वयक बलवंत सिंह कालाकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर प्रथम, प्रावि बिलौना द्वितीय और प्रावि पालनीकोट तृतीय स्थान पर रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता में विशाल कुमार प्रथम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दीक्षा उपाध्याय प्रथम, कविता पाठ में जया बोरा ने बाजी मारी। आयोजन में राजेंद्र भैसोड़ा, हीरा सिंह रौतेला, जीवंती लोबियाल, उर्वादत्त कांडपाल, रेवती लोबियाल, अंजना सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमा आदि का सहयोग रहा।