हल्द्वानी। सरस मेले में 11 राज्यों आंध्रप्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, हरियाणा के 32 स्वयं सहायता समूह, उत्तराखंड के 53 और नैनीताल के 50 स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे। 25 स्टाल उद्योग निदेशालय देहरादून द्वारा लगाये जाएंगे। मेला 14 जनवरी से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। स्कूली बच्चों व अन्य के लिए चित्रकला, मेहंदी, गायन, नृत्य, ऐपण की प्रतियोगिताएं होंगी। शाम चार बजे से आठ बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सरस मेले का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक करेंगे। प्रेसवार्ता में डीएम विनोद कुमार सुमन और सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि मेला स्थल पार आधार कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड के स्टाल भी लगेंगे। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष नुक्कड़ नाटक, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण एवं योग कार्यक्रम होगा।
11 राज्यों के स्वयं सहायता समूह लेंगे हिस्सा
प्रभारी मंत्री मदन कौशिक करेंगे सरस मेले का उद्घाटन