फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 23 तो कांग्रेस ने 18 सदस्यों पर जताया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही उप चुनाव में खुद की जीत के प्रति आश्वस्त तो हैं लेकिन अंदरखाने वोट बैंक में सेंधमारी को लेकर आशंकित भी। विरोधी सेंधमारी में सफल न हो इसके लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने वोट बैंक पर न केवल पैनी नजर रखी हुई है बल्कि बीडीसी सदस्यों की घेराबंदी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के नए परिसीमन के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए 14 जनवरी को मतदान होना है। उप चुनाव में प्रमुख पद के लिए कांग्रेस से गौलापार निवासी अर्जुन सिंह और भाजपा से देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी आनंद सिंह प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन का दावा है कि कुल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 18 बीडीसी सदस्य उनके साथ हैं लिहाजा उनकी जीत पक्की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह दावा करते हैं कि 27 में से 23 बीडीसी सदस्यों का समर्थन उन्हें मिला है। उपचुनाव में उनकी जीत होगी। पूर्व में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मतदान से पहले ही बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त ही नहीं होती रही है बल्कि उन्हें दूरदराज के होटल, रिजॉर्टों में पहुंचा दिया जाता रहा। यहां तक कि उनके मोबाइल तक इसलिए जब्त कर लिए जाते ताकि विपक्षी उनसे संपर्क न कर सकें लेकिन इस बार फिलहाल इस तरह का नजारा तो नहीं दिख रहा है लेकिन प्रत्याशी दिनभर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो खरीद फरोख्त की राजनीति इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल केवल सात माह का ही है।

भाजपा ने 23 तो कांग्रेस ने 18 पर जताया दावा
ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में कल वोट डालेंगे 27 बीडीसी सदस्य, दोनों प्रत्याशी खुद की जीत के प्रति आश्वस्त

दोनों प्रत्याशी मैदान में अडिग
हल्द्वानी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले उप चुनाव के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन था। सहायक चुनाव अधिकारी पंकज उपाध्याय दिनभर ब्लॉक कार्यालय में बैठे रहे लेकिन तयशुदा समय तक दोनों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस से अर्जुन सिंह और भाजपा से आनंद सिंह दोनों ही चुनाव मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें