फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने पर दोबारा नहीं मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 फरवरी तक हर हाल में कराने के निर्देश दिए हैं। लिखित परीक्षा की भांति परीक्षार्थी को प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने सभी सीईओ को भेजे पत्र में कहा है कि अनिवार्य रूप से माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित तिथि 24 फरवरी तक अवश्य करा ली जाएं। उन्होंने कहा है कि इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यालयों के परीक्षकों को प्रधानाचार्य के माध्यम से नियुक्ति पत्र पंजीकृत डाक से भेजे जा चुके हैं। जिले में संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया जाए कि यदि उनके विद्यालय से परीक्षक या उप प्रधान परीक्षक का अगर कहीं स्थानांतरण हो चुका हो तो संबंधित स्थानांतरित विद्यालय को नियुक्ति पत्र का लिफाफा भेजते हुए परिषद कार्यालय को भी सूचित किया जाए। उत्तराखंड शासन की अधिसूचना का हवाला देते हुए बोर्ड सचिव ने कहा है कि परिषदीय परीक्षाओं के लिए शासकीय या अशासकीय संस्था के प्रधानाध्यापकों अथवा शिक्षक, कर्मचारी जिन्हें परिषदीय कार्य सौंपा जाएगा, वह उनकी सेवा का अंग माना जाएगा। इसमें आनाकानी करने पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने पर दोबारा नहीं मिलेगा मौका
बोर्ड सचिव ने सीईओ को भेजा पत्र, 24 फरवरी तक करानी होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें