फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की हीलाहवाली पर गन्ना मंत्री पंत नाराज

विज्ञापन
ganna - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। चीनी मिलों द्वारा सामान्य गन्ने की पर्चियां जारी करने के लिए गन्ना समितियों को इंडेंट जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने गन्ना आयुक्त को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसकेबाद गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को इंडेंट जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री पंत ने कहा कि गन्ना समितियोें को इंडेंट जारी न होने के कारण गन्ने की तुलाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। हल्द्वानी भाबर क्षेत्र के गन्ना किसानों के पास जल्द तैयार होने वाली प्रजाति का क्षेत्रफल कम है जबकि भाबर क्षेत्र के गन्ने की रिकवरी तराई में उत्पादित गन्ने के सापेक्ष अधिक है। उन्होंने गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल कोे किसानों की समस्या का तत्काल हल कराने के निर्देश दिए। गन्ना मंत्री के निर्देश के बाद गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी कर कहा है कि पेराई सत्र 2018-19 के लिए निर्गत गन्ना पूर्ति एवं सट्टा नीति के प्रस्तर संख्या आठ में शिथिलता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भाबर क्षेत्र के जिन किसानोें के शीघ्र पैड़ी प्रजाति के गन्ने की शतप्रतिशत आपूर्ति हो चुकी है। वहां सामान्य पैड़ी गन्ने की प्रजाति की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। उन्होंने कहा है कि यदि किसी क्षेत्रों में किसान के पास शीघ्र पैड़ी का गन्ना उपलब्ध हो तो उक्त गन्ने की खरीद हेतु भी चीनी मिल बाध्य होंगी। रयाल ने सभी चीनी मिलों को मामले में कार्रवाई करते हुए सहकारी गन्ना विकास समितियों को इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



चीनी मिलों को इंडेंट जारी करने के निर्देश
जब गन्ना मंत्री नाराज हुए तब हरकत में आए अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें