हल्द्वानी। राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए राज्य की बालिका टीम घोषित कर दी गई है। टीम में 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। टीम को प्रतियोगिता में भेजने से पहले कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद फाइनल टीम घोषित की जाएगी।
रविवार को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं की टीम चयन के लिए 68 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयन समिति ने ट्रायल के बाद कैंप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया। टीम में सपना रावत, मेघना थापा, शालिनी नेगी, कीर्ति थापा, शीतल, प्रीति बोहरा, नेहा राज, आफरीन, कुमारी लक्ष्मी, बागेश्वरी, श्वेता चौहान, सपना देवी, सरस्वती, अंजलि, हेमा खनी शामिल हैं। चयनित टीम के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनमें से फाइनल टीम घोषित की जाएगी। इसके बाद टीम 67वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चेन्नई रवाना होगी। चेन्नई में दो से 10 जनवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, चयन समिति के चेयरमैन मिथलेश सिंह, बसंत तिवारी, जेएस रौतेला, पार्वती रजवार, कौशल सिंह, हीरा सागर आदि मौजूद थे।