फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित हुए बाल वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सिटी कान्वेंट स्कूल में सोमवार को आयोजित 26वीं ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 40 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गए बच्चों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई विषय पर सिटी कान्वेंट स्कूल की सलोनी बोरा और शिक्षा भारती की कविता महर, अपशिष्ट से धनोपार्जन विषय पर डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी छिनकी के विनय जोशी, पारंपरिक ज्ञान पद्धति विषय पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की कुंती सहारी और नोजगे पब्लिक स्कूल की श्रुति शुक्ला, समाज संस्कृति एवं आजीविका विषय पर दीपांश सिंह चयनित किए गए।

वहीं नोजगे पब्लिक स्कूल की याशिका सिंह, डायनेस्टी मार्डन गुरुकुल एकेडमी की आंचल जोशी और सर्राफ पब्लिक स्कूल की अदिति पांडे को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहां बीईओ सोनी मेहरा, विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक एनएस रौतेला, स्कूल संस्थापक एमसी उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीन उपाध्याय, मनोज गुणवंत, एससी गुप्ता, तिलक उपाध्याय, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें