हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने 3 बी रिटर्न जमा नहीं करने वाले 230 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया है। साथ ही 666 व्यापारियों को आरईजी 17 के तहत नोटिस भेजा गया है। उधर, विभाग अभी 2217 व्यापारियों की जांच कर रहा है।
राज्य कर विभाग ने 3893 व्यापारियों को 3 बी रिटर्न जमा नहीं करने पर नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने के बाद 780 व्यापारियों ने रिटर्न जमा कर दिया था। इसके बाद विभाग ने 666 व्यापारियों को आरईजी 17 के तहत नोटिस भेजा था। साथ ही 230 व्यापारियों को आरईजी 19 के तहत जीएसटी पंजीयन निरस्त का नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी 230 व्यापारियों ने रिटर्न जमा नहीं किया। विभाग ने इन व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया। साथ ही 2217 व्यापारियों की जांच भी शुरू कर दी। असिस्टेंट कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि 230 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया है। कहा कि ये व्यापारी 30 दिन के भीतर पंजीयन को पुनर्जीवित करने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
3बी रिटर्न जमा नहीं किया था
666 व्यापारियों को भेजा आरईजी 17 के तहत नोटिस
2217 व्यापारियों की अभी भी चल रही है जांच