फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने हाथियों को बचाने को ट्रेनों की गति की कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे ने ट्रेन की टक्कर से हाथियों की मौतों को रोकने के लिए ट्रेनों की गति कम करने के लिए फैसला किया है। लालकुआं-हल्दी और लालकुआं-पंतनगर के बीच ट्रेनों का संचालन 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से किया जा रहा है। कुमाऊं में में पहली बार वन्यजीवों की सुरक्षा की दृष्टि से यह सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

लालकुआं क्षेत्र में ट्रेनों की टक्कर से कई वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इस क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर है, ऐसे में वन विभाग लंबे समय से रेलवे को ट्रेनों की गति कम करने को कह रहा था। अब रेलवे ने वन्यजीवों की सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के मूवमेंट की दृष्टि से संवेदनशील लालकुआं-हल्दी और लालकुआं-पंतनगर के बीच ट्रेनों की गति 30 किमी प्रति घंटा कर दी है। अब इस गति से सभी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में संबंधित जगहों पर गति सीमा बताने वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार रेलवे ने गति सीमा कम की है, इस संबंध में जानकारी मिली है। इस मामले में लिखित आदेश भी मंगाया गया है। लालकुआं रेलवे एसएस नीरज कुमार के अनुसार वन्यजीवों की दृष्टि से दो जगहों पर ट्रेनों को अधिकतम तीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


लालकुआं-हल्दी, लालकुआं-पंतनगर के बीच 30 किमी प्रतिघंटे की गति चल रहीं ट्रेनें
ट्रेन की टक्कर से कई वन्यजीवों की हो चुकी हैं मौतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें