हल्द्वानी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने उपनल के माध्यम से होने वाली भर्ती का कुमाऊं में व्यापक प्रचार किया जाए, जिससे लोगों को भर्ती की जानकारी हो सके। अभी उपनल के बोर्ड पर भर्ती के संबंध में सूचना प्रदर्शित होने की व्यवस्था है, जिसके कारण काफी लोगों को भर्ती के संबंध में जानकारी नहीं हो पाती है। पूर्व सैनिकों ने सीएसडी डिपो की व्यवस्था देहरादून की जगह बरेली किया जाए। बैठक में संस्था अध्यक्ष ने पिछले दिनों स्टेशन कमांडर से सुविधाओं को लेकर हुई बातचीत का ब्योरा दिया। बैठक में एचसी भट्ट, ओपीएस जलाल, आरपी सिंह, केएस बिष्ट, पीसी मेलकानी, जेसी भट्ट, यूसी जोशी, रमेश भट्ट, डीएस मेहरा, संजय शाह, जीएस कोरंगा, डीसी जोशी, टीएस कार्की, आरएस मेहरा आदि थे।