फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों से बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की गाइड लाइन को पालन करेंगे
विज्ञापन

हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल के जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ अशोकन का कहना है कि दिल्ली मेें विदेश मंत्रालय की ओर से सभी यात्रियों को यात्रा के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम और आईटीबीपी की ओर से यात्रा के संबंध में मार्गदर्शन किया गया है। इन सभी की गाइड लाइन को पालन करते हुए यात्रा पूरी की जाएगी।

2017 में नाथुला से वापस आए थे देवेंदर
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्री दल के दूसरे जनसंपर्क अधिकारी देवेंदर सिंह का कहना है कि वह 2017 में यात्रा पर आए थे लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते वह नाथुला से वापस आ गए थे। उन्होंने बताया कि यात्री दल में उत्तराखंड से दो लोग हैं लेकिन दल में उत्तराखंड मूल के सात यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


रुद्रपुर के महेश दूसरी बार कर रहे हैं यात्रा
हल्द्वानी। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी व्यवसायी महेश कुमार दूसरी बार कैलाश यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 2017 में भी कैलाश यात्रा की थी। उनका कहना है कि कैलाश में जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। बार-बार कैलाश की यात्रा करने का मन करता है।
विज्ञापन


हल्द्वानी के देवपाल सिंह भी हैं यात्री
हल्द्वानी। कैलाश यात्रा पर जा रहे उत्तराखंड के दूसरे यात्री देवपाल सिंह हल्द्वानी में जलनिगम में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि वह दो महीने से तीर्थयात्रा पर हैं। इन दो महीनों में 11 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन किए। अब भोले के बुलावे पर कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें