हल्द्वानी। परिवहन निगम के जांच दल ने धपोला शेरा के पास अल्मोड़ा डिपो की बस की जांच की तो 17 सवारियां बेटिकट पकड़ी गई।
सोमवार को यातायात अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने कांडा पड़ाव के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अल्मोड़ा डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 2965 को जांच के लिए रोका गया। जांच में बस में 42 यात्री सवार थे। परिचालक की ओर से मात्र 25 यात्रियों का टिकट काटा गया था।
यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पहाड़ी रूट में इतना बड़ा मामला पहली बार पकड़ में आया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जांच दल में यातायात निरीक्षक रमेश राम, कुंवर पाल, अमित कुमार, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
आरएम प्रभारी अनूप रावत ने कहा कि अल्मोड़ा डिपो की बस में 17 बेटिकट यात्री में पकड़ में आए हैं। जांच दल से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
धपोला शेरा के पास अल्मोड़ा डिपो की बस में पकड़ा गया खेल