हल्द्वानी। हल्द्वानी के तरणताल में राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 23 मई को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराकों को 20 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आवेदन करना होगा। तैराकी प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।
उत्तराखंड स्वीमिंग एसोसिएशन की सचिव सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि पूणे में जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता होने जा रही है। इसी को लेकर उत्तराखंड टीम का भी चयन किया जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य की टीम के चयन के लिए ट्रायल हल्द्वानी में 23 मई को आठ बजे से आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग-अलग आयु वर्ग की टीम का चयन किया जाएगा। जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे अपनी आयु प्रमाण पत्र के साथ 20 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। एक तैराक सिर्फ तीन प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।