फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में कुरान सुनाएंगे हल् द्वानी के हाफिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी माहे-रमजान में हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि तरावीह में दिल को छूने वाली किरात में कुरान सुना जाए। यही वजह है कि बेहतर ढंग से कुरान पढ़ने वाले हाफिजों का चयन किया जाता है। हल्द्वानी के करीब 70 हाफिज दूसरे जिलों और राज्यों में जाकर कुरान सुनाएंगे। इसके लिए उनकी पहले ही बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से रमजान का आगाज हो जाएगा।
इस माह में तरावीह में कुरान सुनाने के लिए हल्द्वानी के हाफिजों की काफी डिमांड है, क्योंकि यहां के कई मदरसों में कुरान पढ़ने की बेहतर शिक्षा दी जाती है। बाहरी राज्यों में जाने वालों में सबसे बड़ी तादाद मदरसा इशाअत-उल-हक के हाफिजों की है। मदरसे के प्रधानाचार्य मुफ्ती नईमुद्दीन ने बताया कि उनके मदरसे के करीब 40 छात्र दूसरे राज्यों में तरावीह सुनाएंगे।
इन्हें मिला बाहर जाने का न्योता
मदरसा इशाअत-उल-हक के हाफिज मोहम्मद अनवर ग्वालियर (मध्य प्रदेश), हाफिज गुलाम मुरसलीन, हाफिज शादाब कर्नाटक, हाफिज नौशाद अली, हाफिज जमीर दिल्ली, हाफिज मोहम्मद इरफान, हाफिज रिजवान अहमदाबाद गए हैं।
विज्ञापन

मदरसा दारुल उलूम फारूके आजम (मस्जिद उमर) के हाफिज मोहम्मद ताजीम चौबटिया (अल्मोड़ा) में कुरान सुनाएंगे। मदरसा अहले सुन्नत रियाजुल उलूम इंदिरा नगर के हाफिज मोहम्मद इसरत केरल, हाफिज मोहम्मद आसिफ और हाफिज मोहम्मद शारिक मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें