फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से नबाबी रोड तक नहर होगी कवरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम गेट से नवाबी रोड तक नहर कवरिंग जल्द शुरू होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। वहीं विद्युत विभाग को पोल शिफ्ट करने के लिए 20 लाख भी जारी कर दिए हैं। नगर निगम से नवाबी रोड तक सड़क संकरी होने और बगल में नहर होने के कारण यहां अकसर जाम लगा रहता है। जाम को देखते हुए इस नहर को कवर करने का निर्णय लिया गया था। शासन से नहर कवरिंग को लेकर 8.5 करोड़ की राशि मिल चुकी है। इस राशि से वर्कशॉप लाइन से मुखानी चौराहे तक नहर कवर होनी है। लोक निर्माण विभाग प्रथम चरण में नगर निगम से लेकर नवाबी रोड तक नहर कवरिंग करने जा रहा है। ईई रणजीत रावत ने बताया कि इस क्षेत्र में 24 विद्युत पोल आ रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा निगम को 20 लाख रुपये दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें