हल्द्वानी। एयर फोर्स का लड़ाकू विमान एचपीटी-32 नगर निगम पहुंच चुका है। जल्द ही यह नैनीताल रोड में लोक निर्माण विभाग के सामने स्थापित किया जाएगा। इसे स्थापित करने के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों का इंतजार है।
सोमवार को हैदराबाद से ट्रॉला एचपीटी-32 विमान को लेकर हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय पहुंचा। हाइड्रा की मदद से इस विमान को उतारा गया। विमान के साथ ही इसे स्थापित करने के लिए हैदराबाद से एयरफोर्स की टीम आनी थी। लेकिन किसी कारणवश यह टीम नहीं पहुंच सकी। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि टीम के पहुंचने पर विमान को लोक निर्माण विभाग के सामने नगर निगम के पार्क में स्थापित किया जाएगा।