फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची के आमाशय से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के डॉक्टर ने 11 साल की बच्ची के पेट का ऑपरेशन कर डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला है। भीमताल निवासी प्रेम चंद्र की बेटी बबीता के पेट में छह माह से दर्द था। इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। उसके शौच में खून भी निकलने लगा। परिजन 24 फरवरी को बच्ची को एसटीएच लाए, जहां शल्य चिकित्सा विभाग में डॉ. केएस शाही ने बताया कि उसके पेट में बड़ा ट्यूमर है। इस कारण खून की कमी हो गई है। उसका वजन भी घट गया। बच्ची का हिमोग्लोबिन मात्र तीन ग्राम निकला। इसलिए उसे खून चढ़ाया गया। डॉ. शाही ने 25 मार्च को बच्ची का ऑपरेशन किया तो उसके आमाशय में डेढ़ किलो का ट्यूमर निकला। ट्यूमर ने लीवर, डायफ्राम को दबा दिया था। पीछे की ओर से फटने लगा था। करीब ढाई घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद आमाशय से ट्यूमर को निकालकर नया आमाशय बनाया गया। बच्ची को पोस्ट ऑपरेटिव केयर के लिए पांच दिन तक आईसीयू में रखा गया। बताया कि आमतौर पर ट्यूमर 40 की उम्र के बाद होता है। बच्चों में पाए जाने वाले ट्यूमर का नाम गेस्ट्रो-इंटेस्टाइनल स्ट्रोमल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें