फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने किया अकार्बनिक रसायन भाग दो पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अकार्बनिक रसायन भाग दो पुस्तक का विमोचन किया। एस चांद कंपनी नई दिल्ली से छपी इस पुस्तक में 224 पृष्ठ हैं। इसे डीएसबी परिसर में रसायन विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. गीता तिवारी ने लिखा है। पुस्तक का आमुख प्रो. नौड़ियाल ने लिखा है। डॉ. तिवारी के 60 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें यूकॉस्ट 2008 में सर्वश्रेष्ठ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, 2015 में अपने विद्यार्थी डॉ. विनोद कुमार के साथ राज्यपाल पुरस्कार (तृतीय स्थान) मिल चुका है। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. एबी मेलकानी, डॉ. गीता तिवारी, सुचेतन साह, डॉ. पैनी जोशी, विधान चौधरी, गजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें