फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भल्यूटी गांव के धवल आईटीबीपी में बने सहायक सेनानायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भल्यूटी गांव निवासी धवल किशोर जोशी आईटीबीपी में सहायक सेनानायक बने हैं। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धवल की प्रारंभिक शिक्षा बरेली के बिशप स्कूल से हुई। कक्षा छह से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में पढ़ने के बाद धवल ने बीटेक किया। आईटीबीपी में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 23 दिसंबर को आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउंड मसूरी देहरादून में आयोजित दीक्षांत समारोह में परिजनों की उपस्थिति में कंधों पर स्टार और बैच लगाकर सहायक सेनानायक का पद दिया गया। धवल के पिता रमेश चंद्र जोशी उत्तराखंड पुलिस में उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि बड़े भाई रजत जोशी भारतीय सेना में मेजर और माता ललिता जोशी गृहणी हैं। विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व दर्जा मंत्री जया बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. ललित जोशी, भुवन रावत, पूर्व प्रधान जीवन बर्गली, हरगोविंद रावत, पुष्पा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, एडवोकेट हरीश भट्ट, कैलाश जोशी, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें