फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग के नाम जमीन आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दलालों को पैसे देकर वाहनों की फिटनेस कराने वाले और बिना टेस्ट दिए लाइसेंस बनाने वाले सावधान हो जाएं। शासन ने परिवहन विभाग के नाम गौलापार में 20 एकड़ जमीन नाम पर कर दी है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद बिना टेस्ट के गाड़ियों की फिटनेस प्राप्त नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

शासन को शिकायत मिल रही थी कि बिना जांच के ही गाड़ियों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी बिना वाहन चलाने की जांच के बिना ही दे दिए जा रहे हैं। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने परिवहन विभाग को गौलापार में 20 हेक्टेयर जमीन देने की पहल शुरू की थी। कई पेंच फंसने से ये जमीन परिवहन विभाग के नाम स्थानांतरित नहीं हो पा रही थी।
सोमवार को शासन ने गौलापार में 20 एकड़ जमीन परिवहन विभाग के नाम कर दी है। इससे यहां मोटर ट्रेनिंग स्कूल, ड्राइविंग ट्रैक और वाहनों की फिटनेस जांच के लिए स्वचालित जांच लाइन का निर्माण होगा। जल्द ही शासन से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


न मिलेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस
परिवहन विभाग को गौलापार में मिली 20 एकड़ जमीन

ये होगा फायदा -
आरटीओ कार्यालय में दलाली रुकेगी
सड़क दुर्घटना में कमी आएगी
वाहन चलाना नहीं जानने वालों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा
वाहनों की जांच के बाद ही फिटनेस जारी होगी

ये बनेगा यहां-
मोटर ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा
ड्राइविंग ट्रैक बनेगा
वाहनों की फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग लेन बनेगी


12 चालान काटे
हल्द्वानी। एआटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने लालकुआं-नैनीताल मार्ग पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। एआरटीओ ने फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर नहीं होने पर 12 चालान काटे, एक वाहन सीज किया गया। साथ ही ओवरलोड पर एक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें