फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बैठक से नदारद रहने पर एनएच के ईई का वेतन रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बीडीसी भीमताल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ब्लॉक सभागार में सोमवार को बीडीसी की बैठक हुई। इसमें न आने पर डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने एनएच खंड के ईई महेंद्र कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बजून-अघौड़ा मोटर मार्ग के लिए ठेकेदार को जल्दी भुगतान करने पर पीएमजीएसवाई अधिकारी को फटकार लगाई। डीएम ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, गूल निर्माण हेतु दो लाख रुपये देने की घोषणा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। अधिकारी संवेदनशील होकर काम करें ताकि लोगों को योजनाओं का समय से लाभ मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जीर्णशीर्ण स्कूल भवनों में कक्षाएं संचालित न करें। वभागीय अधिकारी ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षकों को चिह्नित करें जो स्कूलों में निशुल्क पढ़ाने के इच्छुक हों। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर बलिया नाले में सिंचाई विभाग से कराए जा रहे कार्यों की जांच कराई जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पिनरो के पिनसिला तक गैस आपूर्ति, सूर्यानाला में माह में दो बार गैस बंटवाने के साथ ही अघौड़ा, चोपड़ा, भक्त्यूड़ा, सिलौटी पंत क्षेत्र में भी गैस आपूर्ति कराने, प्रधान हिमांशु पांडे ने ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में विभागीय अधिकारियों को भेजने की मांग की। बीडीसी सदस्य उमेश पलड़िया ने जमरानी-अमृतपुर सड़क सुधारने, खीमा शर्मा ने जीआईसी बानना से देवीधार तक सड़क सुधारने, काठगोदाम में मंगलवार बाजार में यातायात सुधारने को कहा। प्रधान मनमोहन कनवाल ने नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर केबल बिछाने से खुदे गड्ढों को पाटने की मांग की। बेलुवाखान के प्रधान हिमांशु पांडे ने रूसी बाइपास सड़क की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा। बीडीसी सदस्य खीमराम ने अलचैना नहर, मनमोहन कनवाल ने सड़ियाताल की सफाई कर सलड़ी, ढुंगशिल नहर, खैरोला बिलासपुर नहर सुधारने की मांग की। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं को सुलझाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने एनएच में क्षतिग्रस्त वीरभट्टी पुल का निर्माण शीघ्र कराने को कहा। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, जिला पंचायत सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, बीडीसी सदस्य भावना मेहरा, भगवती सुयाल, रीना आर्या, सुंदर आर्या, हेमा बोरा, प्रदीप आर्य, प्रधान जीवन चंद्र, कमला आर्या, प्रमोद आर्य, शेखर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें