फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में मुखिया विहीन चल रहे हैं 133 विद्यालय

Sat, 29 Nov 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। जिले में एक तरफ जहां प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर जिले 133 प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लंबे समय से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद प्रभारी के भरोसे चल रहे हैं। प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालयों में कामकाज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूलों में रिक्त पदों पर तैनाती कब तक होगी, इस संबंध में बताने को कोई तैयार नहीं है। संवाद
विज्ञापन


-
जिले में प्रधानाचार्यों की स्थिति
पद - स्वीकृत - कार्यरत - रिक्त
प्रधानाचार्य - 103 - 32 - 71
प्रधानाचार्या - 17 - 12 - 05
प्रधानाध्यापक - 60 - 08 - 52
प्रधानाध्यापिका - 09 - 04 - 05

कोट
- प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति निदेशालय स्तर से होनी है। निदेशालय को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है की जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

- गोविंद जयसवाल, सीईओ, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें