फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल जंगली सूअर को पिंजरे में बंद कर भेजा रेस्क्यू सेंटर

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव में बृहस्पतिवार की सुबह नंदन सिंह कार्की के खेत में एक जंगली सुअर घुस आया। उसके एक पैर पर चोट थी। जंगली सुअर खेत में घुसने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर जंगली सुअर आक्रामक हो गया और वह लोगों पर झपटने की कोशिश करने लगा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के एसडीओ दिनकर तिवारी और रेंजर मुकुल शर्मा को दी। उन्होंने वन दरोगा किशन भगत को टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने घायल जंगली सुअर को जाल डालकर पकड़ा और रानीबाग स्थित रेस्क्यू टीम को सूचित किया। हालांकि घायल सुअर ने वन विभाग की टीम पर भी हमले के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर आनंद लाल आर्य ने जंगली सुअर को पिंजरे में डालकर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। वन दरोगा किशन भगत ने बताया कि जंगली सुअर के पैर पर हल्की चोट लगी थी। इस कारण वह चल नहीं पा रहा था, लेकिन लोगों को देखकर वह आक्रामक हो रहा था। इस दौरान गौरव कार्की, अनिल कार्की, गुड्डू कार्की, कंचन धरियाल, मन्नू कार्की, बबलू मेहरा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें