रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
नैनीताल। मल्लीताल थाना क्षेत्र में पांच साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले की फाइल कोतवाल ध्यान सिंह ने दोबारा निकलवाई है। इस मामले में हत्यारों का पता लगाने के साथ ही महिला की शिनाख्त के लिए कई जगह उसकी फोटो भेजी हैं।
10 दिसंबर 2013 को 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला की लाश बारापत्थर और टिफिन टॉप के बीच पड़ी मिली थी। महिला की उम्र लगभग 25 साल थी। दाहिने हाथ की कलाई पर एसएम मंजू गुदा था। बाएं हाथ की कलाई के ऊपर खुरच कर ‘एम’ लिखा था। तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला की हत्या की गई है। लाश के पास ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान हो पाती। इसके बाद थाना मल्लीताल में धारा 302 (हत्या) एवं धारा 201 (सबूत मिटाने का) में केस दर्ज किया गया था। तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के चलते उस समय लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। केस की फाइल धीरे-धीरे रिकार्ड रूम की फाइलों के साथ दब गई और हत्या एक राज बनकर रह गई।
उधर, कोतवाल ध्यान सिंह ने केस की फाइल दोबारा निकलवाई है। महिला की तस्वीर एवं डिटेल कई जगह भेजी जा रही है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
पांच साल बाद शुरू हुई हत्यारों की तलाश
वर्ष 2013 में मल्लीताल थाना क्षेत्र में मिली थी 25 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश
अब तक न शिनाख्त हुई न हत्यारों का पता ही लगा
कोतवाल ने निकलवाई फाइल, लाश की शिनाख्त के प्रयास शुरू