फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हथिनियों को नहीं मिलेगा गन्ना

विज्ञापन
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आमडंडा डिपो में रखी हथिनियों को गन्ना देने में वन विभाग असमर्थ हो रहा है। गन्ने की कमी और बढ़ते दामों के कारण अब हथिनियों को गन्ना नहीं मिलेगा। इसलिए वन विभाग अब वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर रामनगर वन प्रभाग ने नौ अगस्त 2018 को कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से आठ मादा हाथियों को अपनी अभिरक्षा में लिया था। तब से रामनगर वन प्रभाग हथिनियों को पाल रहा है। पिछले चार दिनों से इन हथिनियों को गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान भी गन्ने की आपूर्ति कम हो रही थी लेकिन अब वन विभाग गन्ना नहीं खरीद पा रहा है। डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना खेतों में कम हो गया, जो दे रहे वह काफी महंगा है। फिर भी विभाग हथिनियों को गन्ना देने की वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन



अब हथिनियों को नहीं मिल रहा गन्ना
गन्ना कम होने और दाम बढ़ने से हुई समस्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें