भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामगढ़, मुक्तेश्वर, सूपी और दाड़िम के क्षेत्रों को सेब और आडू के फल पट्टी के रूप में जाना जाता है। अब इन फल पट्टी क्षेत्र के सेब और आडू के फलों को सूखाकर ड्राई फ्रूट्स बनाकर बाजार में लाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए रामगढ़ के तीन महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन भी किया जा चुका है। इन्हें मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वह सेब और आडू के फलों से ड्राई फ्रूट्स बनाकर बाजार में बेचेंगी।
सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि सेब और आडू को सुखाकर मशीनों में डालकर उनमें चाकलेट फ्लेवर सहित अन्य स्वादिष्ट फ्लेवरों में ड्राई फ्रूट्स बनाए जाएंगे। रामगढ़ बीडीओ चंद्रा राज ने बताया कि रामगढ़ ब्लॉक के दाड़िम क्षेत्र की तीन स्वयं सहायता समूह महिलाओं का चयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न फ्लेवरों के ड्राई फ्रूट्स बनाने के लिए किया गया है।
अब रामगढ़ के ड्राई फ्रूट्स बनेंगे सैलानियों की पंसद