फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत बनेंगे एक लाख के निशुल्क तालाब

विज्ञापन
मनरेगा - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिलेभर के मत्स्य पालकों के लिए अच्छी खबर है। अब मनरेगा के तहत छोटे तालाब निशुल्क बन सकेंगे। इसके लिए मत्स्य विभाग जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में 16 छोटे तालाब बनाएगा। मत्स्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पहली बार मनरेगा के तहत छोटे तालाब बन सकेंगे। इसके तहत 50 वर्ग मीटर के छोटे तालाब 80 हजार में और 100 वर्ग मीटर के छोटे तालाब एक लाख रुपये की लागत से बनेंगे। इसके तहत जिले में 16 छोटे तालाब बनने प्रस्तावित हैं। बगड़वाल ने बताया कि मत्स्य विभाग 50 वर्ग मीटर तालाब के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये और 100 वर्ग मीटर तालाब के लिए अधिकतम 40 हजार रुपये की राशि लाभार्थी के खाते में डालेगा। मछली पालन सिखाने के लिए मार्च में वरिष्ठ वैज्ञानिक भीमताल में मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन


मत्स्य पालन को मनरेगा से मिलेगा बढ़ावा
80 हजार से एक लाख रुपये तक का बनेगा मछली तालाब
मत्स्य विभाग लाभार्थी के खाते में देगा 20 से 40 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें