फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए पुरानी रिपोर्ट का अध्ययन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 2020 राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खेल विभाग राष्ट्रीय खेलों को लेकर 2015 में तैयार की गई रिपोर्ट का अध्ययन करेगा। अभी से अलग-अलग खेलों की स्पर्धाओं को लेकर आयोजन स्थलोें के आवंटन पर मंथन भी शुरू हो गया है। खेल सचिव, खेल मंत्री और उत्तराखंड ओलंपिक संघ की सहमति के आधार पर आयोजन स्थल तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

22 दिसंबर को भारतीय ओलंपिक संघ ने राज्य को 2020 नेशनल गेम्स की मेजबानी सौंपी थी। राष्ट्रीय खेल फरवरी-मार्च 2020 में संभावित हैं। मेजबानी मिलने के बाद खेल विभाग भी अभी से तैयारियों में जुट गया है। खेल विभाग ने बैठक कर आयोजन स्थलों की रूपरेखा तय की गई। खेल निदेशालय पूर्व राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार की गई रिपोर्ट का अध्ययन करेगा। खेल निदेशक प्रताप साह ने बताया कि नेशनल गेम्स के लिए पूर्व में तैयार रिपोर्ट भी देखी जाएगी। इससे आयोजन के बजट, आयोजन स्थल, संसाधनों आदि की जानकारी के बारे में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए पुरानी रिपोर्ट का होगा अध्ययन
खेल निदेशालय तैयारियों में जुटा, जल्द तय किए जाएंगे आयोजन स्थल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें