फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर महाविद्यालय ने जीती लान टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पहल पर आयोजित कुविवि की अंतर महाविद्यालयी लॉन टेनिस प्रतियोगिता रुद्रपुर महाविद्यालय ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर महाविद्यालय ने चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर को हराया। समापन में प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुमाऊं विश्व विद्यालय की टीम का चयन भी किया गया।
विज्ञापन


कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, चाणक्य ला कॉलेज रुद्रपुर, पीजी कॉलेज रामनगर और सरकार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर महाविद्यालय ने चाणक्य ला कॉलेज को पराजित किया। प्रतियोगिता में एकल वर्ग में कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच में उदित सती ने रजत कुमार सती को 6-4, 6-3 अंकों से परास्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने पुरस्कार बांटे। आयोजक सचिव डॉ. प्रेम प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समापन में कुमाऊं विवि की टीम का चयन भी किया गया। जो नार्थ जोन में प्रतिभाग करने के लिए हरियाणा जाएगी। चयनित टीम में उदित सती, रजत कुमार, विपुल उपाध्याय, राहुल भंडारी, सतविंदर सिंह आदि शामिल हैं। वीरेंद्र सिंह को स्टेंड बाई के रुप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें