हल्द्वानी। गाजियाबाद की बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 वारयस (एंटीजन) पाए जाने के बाद जिले में इस कंपनी की वैक्सीन पिलाने पर रोक लगा दी है। प्रदेश के सात जिलों में 90,480 डोज को सीज कर दिया है। जिन्हें वैक्सीन पिलाई गई है उन पर नजर रखी जा रही है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि पोलियो टाइप-2 वायरस सबसे खतरनाक है। उत्तर प्रदेश में एक बच्चे में टाइप-2 के लक्षण मिले थे। जांच में पता चला था कि दवा बायोमेड कंपनी की थी। लैब में जांच के दौरान पोलियो टाइप-2 का वायरस मिलने के बाद वैक्सीन पिलाने पर रोक लगा दी गई। कंपनी ने उत्तराखंड में भी सप्लाई की थी। वैक्सीन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। राज्य में आई लगभग 90, 480 वैक्सीन सीज कर दी गई हैं।
सबसे अधिक डोज देहरादून और ऊधमसिंह नगर में आई थी
टाइप-2 वारयस के खुलासे के बाद सीज कर दी थीं वैक्सीन
किस जिले में कितनी वैक्सीन सीज
जिले वैक्सीन
चंपावत 2440
देहरादून 47,480
हरिद्वार 21,960
नैनीताल 2,560
पौड़ी 420
टिहरी गढ़वाल 80
ऊधमसिंह नगर 15,540