हल्द्वानी। नासा ने रविवार को जिस पार्कर यान की लांचिंग की उसमें हल्द्वानी की शिवानी मिश्र और हिमानी मिश्र के भी नाम अंतरिक्ष यान लेकर गया है। बता दें कि पार्कर यान 11 लाख लोगों के नाम लेकर जा रहा है। मार्च में अंतरिक्षयान के साथ अपने नाम भेजने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया था। हफ्तेभर से ज्यादा चली प्रक्रिया में कुल 11,37,202 नाम दर्ज हुए और उनकी पुष्टि हुई। इन लोगों के नाम एक मेमोरी कार्ड में डाले गए, जिसे 18 मई को अंतरिक्षयान में लगाया गया। एमबीपीजी कॉलेज के हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि शिवानी मिश्र, हिमानी मिश्र के भी नाम अंतरिक्ष यान लेकर गया है। शिवानी मिश्र एमबीपीजी में भौतिक विज्ञान की शोध छात्रा है, जबकि हिमानी मिश्र इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान से एमएससी कर रही हैं।