फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की कमेटी करेगी डॉक्टरों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में डॉक्टरों की संविदा पर भर्ती एचएन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति समेत दो सदस्यीय टीम करेगी। इसी कमेटी के माध्यम से जल्द ही जीएमसी में खाली पदों के सापेक्ष संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जीएमसी में लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली हैं। शासन ने शुरुआत में संविदा की जगह नियमित डॉक्टरों की भर्ती करने की बात कही थी, पर अब फिर से संविदा पर ही डॉक्टरों को तैनात करने का फैसला किया है। अब संविदा पर तैनात डॉक्टरों की भर्ती के लिए कुलपति एचएन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की कमेटी गठित की गई है। यही कमेटी ही साक्षात्कार लेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार शासन ने कमेटी का गठन कर दिया है। अब इस कमेटी के माध्यम से ही जीएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर के 30 खाली पदों पर संविदा पर डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा।

सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के 30 पद खाली
शासन ने एचएन चिकित्सा शिक्षा विवि, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, प्राचार्य की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

स्वामी राम इंस्टीट्यूट की मशीन 10 साल बाद चली
हल्द्वानी। जीएमसी के अधीन स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट की रेडियोथेरेपी की हाई लीनियर एनर्जी मशीन करीब दस साल बाद चली है। इंस्टीट्यूट में फिजिस्ट (विशेषज्ञ) के तैनात न होने के कारण यह मशीन चल नहीं सकी थी। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार अब इंस्टीट्यूट में सभी मशीनों को चला दिया गया है। नई व्यवस्था कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी संबंधी उपचार बेहतर ढंग से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें