फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में पांच जून से प्रस्तावित टैक्सियों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों की यहां हुई बैठक में वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वाहनों में स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक) के विरोध में पांच जून से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि मांग पूरी नहीं होती तो गढ़वाल मंडल के साथ संपर्क कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना हितकारी नहीं है। पुराने वाहनों में इससे तमाम तरह की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। इस संबंध में गत दिनों पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मांगों को लेकर सार्थक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, महासंघ पुराने वाहनों को गति नियंत्रक से मुक्त रखने की मांग उठा रहा है।

उनका कहना है कि नए वाहनों में कंपनी से ही गति नियंत्रक लगाया जाना चाहिए। बैठक में तय हुआ कि पांच जून से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। कहा कि आठ जून को महासंघ की गरुड़ में बैठक रखी गई है। जिसमें सभी टैक्सी मालिक और चालकों से वार्ता होगी।
विज्ञापन


कहा कि यदि आठ जून तक सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष शंकर ठाकुर, महामंत्री जगदीश रौतेला, राजेंद्र रातैला, महेंद्र सिंह नेगी, कुबेर सिंह, राजेश जीना सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें