हल्द्वानी। डीएम के स्तर से एनएच को रानीबाग से काठगोदाम तक डामरीकरण में यातायात रोकने की अनुमति नहीं मिली है। अब एनएच इस सड़क में रात को डामरीकरण करेगा।
एनएच रानीबाग से काठगोदाम तक दो किमी लंबी सड़क में डामरीकरण का कार्य कर रहा है। इसके चलते दिनभर जाम लग रहा है। पर्यटन सीजन होने के चलते इस सड़क में दबाव भी बढ़ गया है। उधर एनएच के ईई पीसी जोशी ने डीएम को पत्र लिखकर दिन में दो घंटे सड़क पर यातायात रोकने की अनुमति मांगी थी, लेकिन डीएम की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई। अनुमति न मिलने के कारण अब एनएच ने रात को इस सड़क में काम करने का निर्णय लिया है। एनएच के ईई पीसी जोशी ने बताया कि अनुमति न मिलने के कारण अब रात को इस सड़क में डामरीकरण किया जाएगा।