फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन सौ करोड़ हुए इधर-उधर

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन शनिवार को बैंकों में सुबह से ही खासी चहल पहल रही और देर रात तक कामकाज होता रहा। जिले के बैंकों में लगभग पौने तीन सौ करोड़ की क्लीयरिंग हुई। बैंकों में अधिकारी देर रात तक आय-व्यय का ब्यौरा जोड़ते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन था। सुबह से उपभोक्ता बैंक की कतार में थे। इसके बाद देर शाम से बैंकों में क्लीयरिंग शुरू हो गई थी। जिले में नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में क्लीयरिंग हाउस लगता है। सुबह से दोपहर तक सामान्य क्लीयरिंग के बाद देर शाम विशेष क्लीयरिंग हाउस सरकारी भुगतान के लिए लगाया गया। सूत्र बताते हैं कि क्लीयरिंग वाले बैंकों में देर रात तक लगभग पौने तीन सौ करोड़ की क्लीयरिंग हुई। रात 12 बजे तक सरकारी चेकों की क्लीयरिंग होती रही। हालांकि लीड बैंक अधिकारी टीएस रावत के मुताबिक जिले में कुल कितनी धनराशि की क्लीयरिंग हुई, इस बारे स्पष्ट जानकारी सोमवार को ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें