फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे सुधरेगी उतराखंड की प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष खत्म हो गया मगर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 32 करोड़ और हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम 2.30 करोड़ नहीं मिले। इस कारण यहां काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाख दावे कर रही है लेकिन बुनियादी सुविधाएं देने के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही है। गौलापार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का काम बजट के अभाव में समय सीमा समाप्त होने के बाद छह महीने पीछे चल रहा है। वहीं हल्द्वानी स्टेडियम भी बजट के अभाव में अटका हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के प्रोजेक्ट पर अब तक 160 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हाल में बैडमिंटन कोर्ट, शौचालय, पार्किंग और पुताई अभी तक नहीं हुई है। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीके सकलानी ने बताया कि बजट के अभाव में काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैदान बनकर तैयार है। स्वीमिंग पूल और इंडोर स्टेडियम का काम बचा हुआ है। शासन से 32 करोड़ अभी नहीं मिले हैं।
- एएसएन रेड्डी, प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें