फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से परेशान हो गया हूं हाथ पर लिखा और जहर खाकर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रापर्टी का काम करने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसका शव गौला पुल के नीचे झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। जहर खाने से पहले उसने अपने हाथ पर लिखा था कि वह जिंदगी से काफी परेशान हो गया है। शव के पास शराब की खाली बोतल, कीटनाशक और चूहे मार दवा बरामद हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

नवाढ़खेड़ा गौलापार निवासी देवराम का 25 साल का बेटा कमल कुमार दो दिन से लापता था। परिवार के लोगों ने ढूंढने के बाद मंगलवार की रात काठगोदाम पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बुधवार शाम गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गौलापुल के नीचे वन विभाग की चौकी के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद फोटो मिलान करने के बाद कमल के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव के पास दोनों पैर के जूते, इंपीरियल ब्लू शराब की खाली बोतल, चूहा मारने की दवा, कीटनाशक की शीशी और एक कप बरामद हुआ। पूछने पर पता चला कि कमल के पास खूब प्रापर्टी है। वह जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। कमल चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस बारे में थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर प्रतीत हो रहा है कि उसने जहर और शराब का सेवन कर आत्महत्या की है। उसकी परेशानी के कारण क्या हो सकते हैं, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें