फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगी तो हिदायत देकर छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य कक्ष में हंगामा करने और आत्मदाह की कोशिश करने वाले तीनों छात्र नेता निष्कासन के नोटिस का जवाब देने के लिए सोमवार को शास्ता मंडल के समक्ष पेश हुए। तीनों ने प्राचार्य को माफीनामा लिखकर दिया तो उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के छात्रनेताओं ने पिछले महीने 24 अगस्त को सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर एमबी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया था। हंगामे के दौरान कुछ छात्रनेताओं ने तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था जिससे कालेज परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। प्राचार्य ने मीमांशा आर्य, रोहित रावत और ऋषभ सिंह भारती को कालेज से निष्कासन का नोटिस जारी किया था तथा 4 सितंबर को शास्ता मंडल के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा था। सोमवार को प्राचार्य कक्ष में शास्ता मंडल के सामने आरोपी छात्र एक- एक कर अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुए तथा घटना के संबंध में माफीनामा लिखकर प्राचार्य को दिया। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने बताया कि माफीनामा देने पर तीनों आरोपी छात्रों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान चीफ प्राक्टर डा. एएस उनियाल, डा. विनय विद्यालंकार, डा. महेश कुमार, डा.एससी टम्टा आदि मौजूद थे।

बीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष में 9 तक होंगे दाखिले

एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष में दाखिले नौ सितंबर तक किए जाएंगे। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश पड़ने की वजह से दाखिले की अवधि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक तृतीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है वे नौ सितंबर तक अवश्य ले लें। अपने साथ द्वितीय वर्ष की नेट से मार्कशीट की फोटो प्रतिलिपि लेकर आनी है। प्राचार्य ने बताया कि सोमवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो गई है। छह सितंबर से नियमित क्लासें लगेंगी।
विज्ञापन


कॉलेज में आज बंद रहेगा

एमबीपीजी कॉलेज पांच सितंबर को बंद रहेगा। मंगलवार को अनुबंधित अवकाश है इसलिए कालेज प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है। छह सितंबर को पीजी में प्रवेश शुल्क जमा होने के साथ ही आईकार्ड बनाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें