फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में पीजी में 327 छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश शुल्क जमा करने को लेकर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। एमकॉम समेत एमएससी के विभिन्न विषयों में कुल 327 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश बंद होने के बाद अब स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण मेें है। बुधवार को पीजी में प्रवेश के लिए चालान कटवाने और प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए काउंटर पर विद्यार्थियों की काफी भीड़ रही। चीफ प्राक्टर डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि 327 प्रवेश हुए। वहीं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र रौतेला बबली ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी तीसरे वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष की नेट की अंक तालिका अपने साथ लेकर आनी होगी। इसमें प्रवेश की अंतिम तिथि पहली सितंबर तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें