फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को दून बुलाकर दिल्ली निकले सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को दून बुलाकर दिल्ली निकले सीएम
विज्ञापन

हल्द्वानी।
राज्य वित्त में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से वार्ता करने शुक्रवार को राजधानी पहुंचे ग्राम प्रधानों को बैरंग लौटना पड़ा। सीएम के अचानक दिल्ली जाने से ग्राम प्रधानों ने आक्रोश जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि ईद के चलते अब वह तीन जुलाई को सामूहिक इस्तीफा देंगे।
शुक्रवार सुबह देहरादून पहुंचे ग्राम प्रधानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन विशेष सलाहकार धीरेंद्र पवार को ज्ञापन दिया। उन्होंने राज्य वित्त की कटौती को पूर्ववत करने और पंचायती राज एक्ट को अविलंब कार्यान्वित करने समेत विभिन्न मांगें रखीं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुंदन बोहरा ने कहा कि बजट कटौती के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन को शुक्रवार वार्ता के लिए देहरादून बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मुख्यमंत्री ग्राम प्रधानों से मिले बगैर बीती रात को ही दिल्ली चले गए। बोरा ने बताया कि ईद के चलते अब ग्राम प्रधान अपना सामूहिक इस्तीफा तीन जुलाई को जिला पंचायत अधिकारी के समक्ष देंगे। इस दौरान ललित नेगी, रघुवीर सिंह, विकास शर्मा, नवीन ममगई, जगपाल, धनराज बंगारी आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें