फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अश्लील वीडियो वायरल कर तुड़वा दी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र निवासी युवती ने अपने मित्र के खिलाफ अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा, वीडियो वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। युवती ने आरोपी को साइको बताया है।तहरीर में युवती ने कहा कि लामाचौड़ निवासी युवक से छह जून को उसका विवाह होना था। कहा, पूर्व में मित्र रहे एक युवक के पास मेरी अश्लील फोटो-वीडियो थी। 20 मई को उसने यह वीडियो मेरे होने वाले देवर को भेज दी। साजिश के तहत फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मेरी अश्लील तस्वीरें और मैसेज भी वायरल कर दिए। इससे मेरी शादी टूट गई। कार्ड बंटने के अलावा शादी की खरीदारी के साथ ही बुकिंग के एडवांस पैसे भी दे दिए थे। कहा, आरोपी ने अक्तूबर 2024 में भी यही हरकत की थी। तब शिकायत करने पर आरोपी ने पुलिस के सामने माफी भी मांग ली थी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह चौधरी निवासी चंपावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें