फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त नियुक्ति मामले में दस्तावेज खंगाले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में छह साल में अधिक कर्मचारियों की नियुक्तियों के मामले में कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने नियुक्तियों से जुड़े पहलुओं की प्रारंभिक पड़ताल कर ली है। अगले सप्ताह कमेटी की विशेष बैठक होनी है, जिसमें नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन, डीएसबी परिसर नैनीताल, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सौ से अधिक संविदा, नियत वेतन, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला सामने आया था। भर्ती में असफल अभ्यर्थियों ने विवि में हुई इस अतिरिक्त नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राजभवन, पीएमओ से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेकर हुए राजभवन और पीएमओ ने जनवरी में विवि को पत्र भेजकर मामले की गहन जांचकर रिपोर्ट देने को कहा था। पत्र मिलने के तुरंत बाद कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने कुलसचिव डॉ. महेश कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था। कुलसचिव डॉ. महेश ने बताया कि समिति ने पहलुओं की प्रारंभिक जांच की है। अब नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों को देखना भी जरूरी है, जिसके लिए अगले सप्ताह बैठक होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बताया कि मामले से जुड़ी जांच की कार्रवाई पूरी कर जल्द ही राजभवन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन



अब खंगाले जाएंगे भर्ती संबंधी दस्तावेज
कुमाऊं विवि में गड़बड़झाला
अतिरिक्त नियुक्ति मामले में प्रारंभिक जांच पूरी
सौ से अधिक अतिरिक्त नियुक्तियों पर दी जानी है रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें