कांडा (बागेश्वर)। नवागत थानाध्यक्ष गोविंद भट्ट ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा।
शराब और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलेगा। नाबालिग बच्चों के विवाह पर पैनी नजर रहेगी।
व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कालिका मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वहां पीसी जोशी, बंशी लाल आदि थे